अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)
मंडी नीलामी, मूल्य गणना, आधिकारिक स्रोत और फसल विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर।
1.आज का मंडी भाव किस समय अपडेट होता है?
कृषि मंडियों में सामान्यता दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच नीलामी कार्य पूरा होने पर आधिकारिक आवक व भाव दर्ज होते हैं। हमारा सिस्टम प्रतिदिन 3 बार (सुबह 10 बजे, दोपहर 2 बजे, एवं सायं 7 बजे) सरकारी सर्वर से डेटा सिंक करता है।
2.क्या सभी मंडियों में एक ही फसल का भाव समान होता है?
नहीं, प्रत्येक मंडी में स्थानीय मांग, आपूर्ति, परिवहन लागत, स्थानीय मिलों की आवश्यकता और उस दिन आई उपज की गुणवत्ता के अनुसार भाव में अंतर होता है।
3.मॉडल भाव (Modal Price) न्यूनतम या अधिकतम से बेहतर क्यों है?
मॉडल भाव उस मूल्य को दर्शाता है जिस पर दिन की सबसे अधिक उपज बिकी। इसलिए अधिकांश किसानों को अपनी सामान्य उपज का यही भाव मिलता है।
4.क्या मंडी अवकाश के दिन भाव प्रदर्शित होते हैं?
अवकाश के दिन हम स्पष्ट सूचना के साथ अंतिम उपलब्ध कारोबारी सत्र (Previous Trading Session) का सत्यापित भाव दिखाते हैं, ताकि किसान भाई भ्रमित न हों।
5.फसल बेचने से पहले किसान को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उपज में नमी की मात्रा कम रखें, दाने को अच्छी तरह साफ और छलनी करें, तथा मंडी जाने से पहले MandiBhavAajKa.com पर आसपास की 3 मंडियों के ताजा मॉडल भाव की तुलना अवश्य करें।